जरूरी है….
कुछ पड़ाव पार हुए, अभी रास्ता लम्बा बाकी है,
चलने का हुनर भी चाहिए, दौड़ने के लिए,
उड़ान भरने को, और कुछ मील दौड़ना भी जरूरी है।।
वो खुशनसीब है, सफ़र जिनका मुकम्मल हुआ,
हम तो आज भी सही, राह की फिराक में है,
ऐसा नहीं कि मेहनत नहीं की हमने,
मिज़ाज वक्त का देख ये लगा, की एक और कोशिश जरूरी है।।
बहुत कुछ लिख चुका हूं, बहुत कुछ बाक़ी है,
आरज़ू है सबकुछ लिखने की, लिख भी दू मगर,
कुछ बेहतर लिखने को, अल्फ़ाज़ भी बेहतर जरूरी है।।
जाने से पहले कुछ ऎसा काम कर जाऊंगा,
जमाने की सुर्ख़ियो में अपना नाम कर जाऊंगा,
यूं आसान नहीं शामिल हो जाना, इतिहास की किताबों में,
इतिहास हो जाने को, इतिहास बदलने का हुनर भी जरूरी हैं।।